News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

'बधाई हो' फिल्म के मेकर्स पर कहानी चुराने का आरोप, FIR दर्ज

फिल्म 'बधाई हो' के निर्माता, निर्देशक और लेखक के खिलाफ चक्रवर्ती ने रायपुर के पंडरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है.

Share:

रायपुर: छत्तीसगढ़ के लेखक और पत्रकार पारितोष चक्रवर्ती ने फिल्म 'बधाई हो' के निर्माता, निर्देशक और लेखक पर उनकी कहानी चुराकर फिल्म बनाने का आरोप लगाया है. पिछले सप्ताह रिलीज हुई फिल्म 'बधाई हो' के निर्माता, निर्देशक और लेखक के खिलाफ चक्रवर्ती ने रायपुर के पंडरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है.

पंडरी थाने के प्रभारी सोनल ग्वाला के मुताबिक, लिखित शिकायत मिली है और उस पर जांच की जा रही है. उन्होंने कहा, "शिकायत में पारितोष चक्रवर्ती ने आरोप लगाया है कि 19 साल पहले प्रकाशित उनके कहानी संग्रह 'घर बुनते हुए' में शामिल 'जड़' नामक कहानी को चुरा कर फिल्म 'बधाई हो' बनाई गई है."

उन्होंने कहा है कि वर्ष 1998 में आनंद बाजार पत्रिका समूह की पत्रिका सुनंदा और हिन्दी साप्ताहिक पत्रिका कादम्बिनी में 'जड़' कहानी का बांग्ला अनुवाद छपा था. इस कहानी को बिना अनुमति फिल्म में हूबहू कॉपी किया गया है.

उल्लेखनीय है कि पिछले 19 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म 'बधाई हो' का निर्माण विनीत जैन, आलिया सेन, हेमंत भंडारी ने कियाा है और निर्देशन अमित रविंद्रनाथ शर्मा ने किया है. इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता और सान्या मल्होत्रा मुख्य भूमिका में हैं. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई कर रही है.

Published at : 26 Oct 2018 09:33 PM (IST) Tags: Ayushmann Khurrana FIR
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Entertainment News in Hindi

यह भी पढ़ें

'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर

'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर

'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म

'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म

'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 307 पार हुआ कलेक्शन

'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 307 पार हुआ कलेक्शन

'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज

'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज

पिता बिस्वजीत-रेखा के किसिंग सीन पर पल्लवी चटर्जी का बयान, बोलीं- ‘बच्चों के लिए बहुत एंबेरेसिंग होता है...’

पिता बिस्वजीत-रेखा के किसिंग सीन पर पल्लवी चटर्जी का बयान, बोलीं- ‘बच्चों के लिए बहुत एंबेरेसिंग होता है...’

टॉप स्टोरीज

UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!

UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!

अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज

अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज

कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'

कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'

Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?

Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?